Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के गजराजगंज मोहल्ले में स्थित पटेल बस्ती के एक मकान में शर्ट सर्किट से आग लग जाने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
बताते हैं कि नगर के गजराजगंज मोहल्ले में मंगल चौरसिया का मकान है जिसमें हार्डवेअर से संबंधित अनेक सामान रखा हुआ था। गुरुवार को दोपहर में लगभग दो बजे अचानक घर में आग लग गयी। पड़ोसियों ने देखा तो घर से धुआं निकल रहा था तो इसकी जानकारी तुरंत मकान मालिक को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर मकान मालिक पड़ोसी लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गये। जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाते तब तक घर में आग तेजी से फैल चुकी थी जिससे घर में रखा करीब 30 हजार रुपये का समान जलकर खाक हो गया। आग लगने से मकान भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। लोगों का अनुमान हैं कि आग बिजली की शार्ट सर्किट से ही लगी होगी।

Tags
Jaunpur