Jaunpur Live :नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रदेश में हुआ बेमेल गठबंधन : दिलीप



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
भाजपा ने जिला सम्मेलन में बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं संग किया मंथन
आज से ही चुनाव आचार संहिता मानकर जुट जाय सभी पदाधिकारी : सुशील
गंगा पैलेस में हुआ सम्मेलन सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी रहे मौजूद
मछलीशहर, जौनपुर। देश में आसीन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश मे रहने वाले सभी लोगों के उत्थान के लिए जाति, धर्म एवं मजहब से उठकर कार्य कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास नारा दिया। केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही जिसको घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी की है। यह बातें नगर के गंगा पैलेस में आयोजित जिला
स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री दिलीप पटेल ने कही।
श्री पटेल ने कहा कि जिलास्तरीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को बूथ पर प्रवास करके सरकार की योजनाओं का प्रचार करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं संग जनता के बीच में जाकर बताएं। सम्मेलन में जुटे सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को विभिन्न बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उन्हें बूथों पर रात्रि प्रवास करके लोगों से जुड़ने की हिदायत दी गयी। इस दौरान विपक्षी दलों का बिना नाम लिये इशारों इशारों में हमला करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से रोकने के लिए बेमेल गठबंधन हो रहा है जिससे सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं देशहित में देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री को जिताने जरुरी है। इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। गौरवशाली प्रधानमंत्री को पुन: सत्ता में लाने के लिए हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ लगातार सभी मतदाताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा। इस दौरान जिला महामंत्री संदीप तिवारी, अजय कुमार सिंह एवं रामविलास के अलावा शाहगंज के नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, विधानसभा प्रमुख ब्राहृदेव तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेनका सिंह, आशा मौर्य, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, मनोज सिंह, संतोष  जायसवाल, अभिषेक सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में बदलापुर, शाहगंज, मछलीशहर, केराकत, मल्हनी, मड़ियाहूं, जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अजय सिंह ने किया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534