Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
परीक्षा केंद्र 26 के बाद होगा निर्धारण
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूविवि की मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि घोषित होने के बाद विवि में बुधवार को परीक्षा के लिए आठ लाख उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप पहुंच गयी तथा कालेजों से परीक्षा आवेदन फार्म भी आज से विवि में जमा करने का काम किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय ने 10 मार्च से प्रस्तावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है और उत्तर पुस्तिका के मंगाने का काम पूरा हो गया है। इस बार विवि में छात्रों की संख्या में वृद्धि को देखते हुये साठ लाख उत्तर पुस्तिका के मंगाने का फैसला किया है। विवि के 68 कालेजों द्वारा अभी तक अपना जुर्माना की धनराशि विवि में जमा नहीं किया है जिसके कारण विभाग ने परीक्षा केंद्र के निर्धारण करने में पीछे हो गया है। विवि ने ऐसे कालेजों को 25 जनवरी तक अंतिम समय सीमा तय की है इसके बाद इन लोगों को परीक्षा केंद्र बनाये जाने पर विचार नहीं करेगा। पिछले सप्ताह विवि की संचालन समिति ने बैठक में फैसला किया था। परीक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष कालेजों की संख्या में वृद्धि हो गयी है इसलिए छात्रों की संख्या के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। पिछले वर्ष तो 805 कालेजों में 672 परीक्षा केंद्र पर पांच लाख 33 हजार छात्रों ने भाग लिया था लेकिन इस साल केंद्र के साथ-साथ छात्रों की संख्या में वृद्धि होना लाजमी है। जनवरी अंत में पुन: विवि की मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि एवं परीक्षा केन्द्रों के बनाये जाने पर विचार होगा।
Tags
Jaunpur
