Jaunpur Live :पूविवि-कैम्पस मूल्यांकन अंतिम चरण में, परिणाम अगले सप्ताह



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूविवि परिसर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से कराया जा रहा है अब तक 60 हजार कॉपियों के जांचे जाने का काम पूरा हो गया है और परीक्षा परिणाम महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित हो जाएगा।
बताते हैं कि परिसर में संचालित प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं पिछले माह करायी गयी थी जिसमें प्रथम, द्वितीय और तीसरे पांचवें तथा सातवें सेमेस्टर के साढे़ 18 सौ छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। विवि के मैकनिकल भवन में चल रहे मूल्यांकन में लगभग 30 हजार उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का काम 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जायेगा तथा परिणाम जनवरी के अंतिम सप्ताह में घोषित हो जाएगा। परिसर परीक्षा के समन्वयक डॉ. संजीव गंगवार ने बताया कि 20 जनवरी तक मूल्यांकन का काम पूरा हो जायेगा और इसी के बाद परिणाम घोषित हो जाएगा।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534