Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने पूरे दावे के साथ कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 73 अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दोनो ं हमारी सहयोगी है आगामी लोकसभा चुनाव भी हम सब मिलकर साथ लड़ेगें। राममंदिर
निर्माण मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही मंदिर का निर्माण शुरु कराया जायेगा। अगला चुनाव विकास और मजबूत भारत के नाम पर लड़ा जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष मल्हनी विधानसभा में एक किसान मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये हुए थे। इस दरम्यान उन्होंने केंद्र और प्रदेश द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सभा में उपस्थित किसानों को बताया।

Tags
Jaunpur