Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। सपा—बसपा गठबंधन पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे नेता अखिलेश यादव का निर्णय काबिले तारीफ है। इस गठबंधन से भाजपा की नींद उड़ गयी होगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा—बसपा के प्रत्याशी सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हम सब कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के साथ—साथ पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक निर्णय कर पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल जीतने का काम किया है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश का माहौल खराब हो गया है। पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति है। गठबंधन से खिसयानी बिल्ली की तरह भाजपा गड़े मुकदमों को उखाड़कर सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग कर रही है लेकिन शायद उसको नहीं पता कि इससे पार्टी को कुछ फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता पाई—पाई का हिसाब करेगी। अंत में उन्होंने एक बार पुन: दोनों नेताओं के ऐतिहासिक फैसले पर हर्ष व्यक्त किया।