Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार की शाम क्रिकेट के विवाद में क्रिकेट खिलाड़ी आपस में भिड़ गये जिसमें दोनों पक्ष से 4 लोग घायल हो गये। बताते हैं कि बुधवार की शाम क्षेत्र के ग्राम नरहन में युवाओं में क्रिकेट के विवाद में मारपीट हो गयी जिसमें एक पक्ष से राकेश यादव (24), विशाल विश्वकर्मा (23), अतुल यादव (18) निवासी ग्राम नरहन तथा दूसरे पक्ष के रिंकू यादव निवासी ग्राम चकरारेत नरहन घायल हो गये। उपचार के लिये चारों घायलों को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग क्रिकेट खेल कर गांव में से शोर, हल्ला व हूटिंग करते हुए जाते हैं जिन्हें मना करने पर मारपीट करने के लिये उतारु हो जाते हैं। दोनों पक्षों की तरफ से घटना की जानकारी केराकत पुलिस को दे दी गयी है।

Tags
Jaunpur