Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
थानागद्दी, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बेहड़ा की पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रखर समाजसेविका 94 वर्षीया हीराकली सिंह का बुधवार की रात्रि ह्मदयगति रुकने से बेहड़ा स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही शोक संवेदना जताने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गयी।
पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी के हाथों रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्राप्त मृतका की बहू मंजू सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि भोजन बाद अचानक आयी तीन हिचकियां मां को सदा सदा के लिए हम लोगों से छीन लिया। मृतका के पुत्र डॉ. तारकेश्वर सिंह श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी से भूगोल प्राध्यापक पद से अवकाश ग्रहण किये है। दूसरे ध्रुव कुमार सिंह इण्टर कालेज खर्गसेनपुर में अध्यापक है। दो पौत्र विदेश में है। सबसे छोटे संजय सिंह ईंट भट्ठे एवं कोयले के व्यवसायी है। हीराकली सिंह का अंतिम दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके सबसे छोटे बेटे संजय कुमार सिंह ने दी।

Tags
Jaunpur