Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। इमामपुर गांव स्थित राधा बल्लभ इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी के प्रांगण में चेयरमैन शशि यादव ने सोमवार को 160 जरूरतमंदों को कंबल बितरित किया। उन्होंने कहा कि गरीबों निरीहों और दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर के प्रति असली भक्ति है। इनके चेहरे पर मुस्कान लाकर हम समझिए साक्षात अपने ईष्ट को प्रसन्न कर लिए है। वैसे भी हमारे धर्म पुराण बताते है कि संक्रांति पर दान करना सबसे पुनीत है। इस दिन दिया गया दान मंगलकारी होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पड़ रही ठिठुरन भरी ठंड के चलते सभी दानों में वस्त्र दान की महत्ता और बढ़ गई है। इस मौके पर अभिषेक कृष्ण यादव, सूर्यमनि यादव, लल्ली देवी, जोहरा, सुशीला, बेलई, मुस्तफा, सोनी, भरत आदि लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur