Jaunpur Live :सपा की नगर कमेटी ने सामाजिक न्याय पद यात्रियों का किया जोरदार स्वागत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई के लोगों ने बीपी मण्डल सामाजिक न्याय पदयात्रियों का जौनपुर नगर आगमन पर किया। पद यात्रा की अगुवाई कर रहे अजीत यादव ने कहा कि भय भूख व बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए तो सपा—बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाए। नगर अध्यक्ष डा. मो. शमीम खां एवं नगर महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग पांच वर्ष देश की जनता को झूठ के सहारे
चलाने वाली सरकार भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सपा—बसपा के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से घर—घर जाकर भाजपा की पोल खोलें। स्वागत करने वाले लोगों में नेपाली यादव, अफरोज, संतोष यादव, हीरा, संतोष पाण्डेय, शकील मंसूरी, हिसामुद्दीन, अरशद कुरैशी, संजीव यादव व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जेसीज चौराहे पर वरिष्ठ सपा नेता व जिला काय्रकारिणी के सदस्य एएम डेजी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय पद यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अरशद अंसारी, शाहिल, हफीज, जगदम्बा यादव, आशीष विन्द, बहादुर, संजय गौतम, मंजर अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534