जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन 7 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है जिसको सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के हिस्से में जनसंपर्क व अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया और अल्पसंख्यक कांग्रेसी को इस अधिवेशन में सहभागिता निभाने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए फैसल हसन तबरेज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को दिशा—निर्देश दिया जाएगा। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचे और सम्मानित अध्यक्ष के दिशा निर्देश को सुने और लक्ष्य 2019 को सफल बनाएं। अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। इस मौके पर सभासद अबूजर शेख, फैसल यासीन, आजम जैदी, रोहित खान, सद्दाम शमशाद, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, हाजी वकास, सरवर अहमद एडवोकेट, अली अंसारी, शाहिद तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन शिबली सिद्दीकी ने किया।

Tags
Jaunpur