कुशल जनसेवी व दूर द्रष्टा थे स्व. रामलखन सिंह : धनंजय सिंह


  • 49वीं पुण्यतिथि पर हुआ मानस कथा, भगवत गीता पाठ का आयोजन


जौनपुर। रामलखन सिंह इण्टर कालेज रामपुर बैजापुर के संस्थापक स्व. बाबू रामलखन सिंह की 49वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनायी गयी। इस मौके पर आयोजित मानस कथा व भगवत गीता पाठ कहते हुए मानस मर्मज्ञ पं. प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी ने कहा कि जीव एवं परमात्मा के बीच संत सेतु का कार्य करता है। संत किसी को व्यथित होता नहीं देख सकता।



समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्व. रामलखन सिंह जी कुशल जनसेवी व दूर द्रष्टा थे। उन्होंने इस ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को शिक्षित करने व समाजसेवा के लिए 1950 में विद्यालय की आधारशिला रखी। उनका लक्ष्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व वंचित वर्ग की सेवा करनी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार सिंह प्रबंधक, टीडी कालेज ने कहा कि रामचरित मानस व भगवत गीता से समाज बहुत कुछ सीख सकता है। इससे बच्चों में अनुशासन व संस्कार का समावेश होता है। 



इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व डा. अशोक कुमार सिंह ने किया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन प्रवक्ता डा. धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। डा. एमपी सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. राजेश कुमार सिंह, रमेश सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, शिवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सरदार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव, विनय सिंह, जिला पंचायत दिनेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन मौर्या, देवेंद्र मौर्या, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534