जौनपुर की बेटी पद्मश्री पुरस्कार से होंगी सम्मानित

जौनपुर। जनपद एवं अपने अहमदपुर गांव का नाम रोशन करने वाली जौनपुर की बेटी बास्केटबाल खिलाड़ी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय ग्रामोदय समिति के समन्वयक शील निधि सिंह ने बधाई दी एवं प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बधाई जाहिर की है।
पद्मश्री पुरस्कार पाने की सूचना पाने के बाद जौनपुर की बेटी बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार परिवार और मीडिया को मैं समर्पित करती हूं क्योंकि परिवार और मीडिया ने मेरा साथ हर कदम पर दिया है। मालूम हो कि प्रशांति देश की पहली बास्केटबाल महिला खिलाड़ी है जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उन्हें 2017 में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मी बाई बहादुरी पुरस्कार 2016-17 से भी सम्मानित किया गया है।

सिंह सिस्टर्स के नाम से बास्केटबाल की दुनिया में मशहूर हैं ये चारो सगी बहनें (दिव्या सिंह, प्रशांति सिंह, आकांक्षा सिंह व प्रतिमा सिंह चारों अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी है) इन बहनों को बाहर की दुनिया में लाने वाली प्रियंका सिंह इन दिनो दक्षिण कोरिया में बास्केटबल कोच है, मां उर्मिला सिंह ने इन बहनों की लगन देखकर उनको हर कदम पर प्रोत्साहित किया। भाई विक्रांत सिंह फुटबाल का जाना-माना खिलाड़ी है। प्रशांति सिंह पुत्री गौरीशंकर सिंह ग्राम व पोस्ट अहमदपुर थाना जफराबाद जिला जौनपुर की रहने वाली है एवं ननिहाल नारायणपुर डोभी क्षेत्र है।  एवं इसके साथ ही सिंह सिस्टर्स ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय ग्रामोदय समिति के कार्यो की प्रशंसा की। समन्वयक शील निधि सिंह ने बोला कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आगे आकर अपने जज्बे को दिखाने की आवश्यकता है एवं इसी तरह अपने गांव परिवार का नाम रोशन करें चाहे जिस क्षेत्र में (संगीत, खेल अन्य) उनकी रुचि हो वो अपने जज्बे को दिखाने के लिए आगे आए। इस मौके पर मणीषा सिंह, अंकिता सिंह, राजन गुप्त, सुनील गुप्त अन्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534