युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, हत्या का आरोप

सुइथाकलां, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में नहर के किनारे पेड़ पर लटकते हुए युवक के शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक के पैंट से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी जयकिशन पुत्र सूरज के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह स्थानीय गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए तो नहर किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटकते युवक का शव देखकर शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसका शव मफलर के फंदे से लटक रहा था। उसकी पहचान होने पर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में पलम्बर का काम करता था। वह दिल्ली में हीं था लेकिन वहां से कब और कैसे यहां आ गया परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों का कहना हैं कि दो फरवरी को गांव में पट्टीदारों से मारपीट हुई थी। घटना के समय जयकिशन दिल्ली में ही था। उसने घर फोन किया था तो मारपीट की घटना की जानकारी उसे दी गई थी। उसने घर आने की बात परिजनों को बताई थी लेकिन यह नहीं बताया था कि वह दिल्ली से कब घर के लिए आ रहा है। शुक्रवार को घर पहुंचने के बजाय घर से कुछ दूर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का आरोप हैं कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की काल डिटेल से उसकी मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534