जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज स्थित राज कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी के आवास पर बुधवार को तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा सटाकर पूर्व प्राचार्य डा. एसपी ओझा के नोड्यूज फार्म पर हस्ताक्षर करा लिया और इसके बाद फरार हो गये। घटना के बाद प्राचार्य ने डायल 100 पुलिस को सूचना दिया लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती अभियुक्त फरार हो चुके थे। सूचना पर कई शिक्षक, कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे और इसकी सूचना लाइन बाजार थाने पर दी गयी। शिक्षकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अपराधी गिरफ्तार नहीं किये जाते हैं तो वो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब हो कि राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज (राज कालेज) के प्राचार्य पर विगत कई दिनों से यह दबाव डाला जा रहा था कि पूर्व प्राचार्य डा. शिव प्रसाद ओझा को नोड्यूज (अदेय प्रमाण-पत्र) पर विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं के बावजूद आप हस्ताक्षर करिए। इस संदर्भ में एक फरवरी को वाजिदपुर तिराहा स्थित सिद्धार्थ उपवन में सुरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र अनिरूद्ध त्रिपाठी ने प्राचार्य के साथ अभ्रदता व जान से मारने की धमकी दिया था। जिसकी सूचना समस्त उच्चाधिकारियों एवं जिला प्रशासन को दी गई थी लेकिन जिला प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया न ही कोई कार्रवाई किया जिसका नतीजा रहा कि बुधवार को प्रात: 5 बजकर 45 मिनट पर प्राचार्य डा. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी के नईगंज स्थित आवास पर दो बाइक सवार व्यक्ति हेलमेट पहने पहुंचे और गेट खोलते ही अचानक कट्टा सटाकर नो ड्येज पेपर की दो प्रतियों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच प्राचार्य डा. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने डायल 100 पुलिस को सूचित किया तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पता चलते ही पूविवि शिक्षक संघ जौनपुर के अध्यक्ष डा. समरबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष डा. अखिलेश्वर शुक्ला, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष पूविवि शिक्षक संघ, प्रदीप सिंह जनपदीय अध्यक्ष पूविवि शिक्षक संघ, हिमाशु सिंह, विनय सिंह, डा. आरपी ओझा अध्यक्ष राज डिग्री कालेज शिक्षक संघ, अभय प्रताप सिंह महामंत्री, मनोज वत्स और डा. मयानन्द उपाध्याय (उपप्राचार्य) डा. मनोज तिवारी, लेखाकार सुधाकर मौर्य, कार्यालय अधीक्षक संजय सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं परिचित निवास पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया और थाना लाइन बाजार को सूचित कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। प्रशासक/क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी एवं कोषाधिकारी जौनपुर सहित समस्त उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा हम सभी शिक्षक संघ सड़क पर आने को बाध्य होंगे।

Tags
Jaunpur