ग्राम प्रधान संगठन ने दी चेतावनी


जौनपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक प्रेषित किया गया। पत्रक के माध्यम से संगठन ने बताया कि करंजाकला ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी का गत दिवस मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तबादला कर दिया गया है। ऊंची पहुंच के चलते वह करंजाकला ब्लाक से नहीं जा रहे हैं जिसको लेकर ग्राम प्रधान संगठन आक्रोशित है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दिया कि ग्राम विकास अधिकारी करंजाकला जैसे अधिकारियों को प्रश्रय देने वाले सांसद, विधायक आदि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें, अन्यथा प्रधान संगठन आंदोलन छेड़ेगा। वहीं 11 फरवरी तक ग्राम विकास अधिकारी का तबादला न होने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जायेगा। इस अवसर पर आलोक यादव, संतोष यादव, सचिन यादव, अजय राजभर, बांके लाल यादव, अरूण कुमार सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534