जौनपुर। शाहगंज नगर के पुरानी बाजार निवासी समाजसेवी राज त्रिपाठी को आल इण्डिया प्राइवेट कर्मचारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक चन्द्रजीत यादव ने राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। श्री त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण पद पर हुये मनोनयन की जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुये बधाई दिया। वहीं श्री त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन कर संस्था के नियमों व निर्देशों पर चलने के अलावा सभी कर्मचारियों के हित व हक की लड़ाई लड़ने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे।
Tags
Jaunpur