अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष बने रियाज़ अहमद राज

जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के आदेश पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश प्रभारी फरहान आज़मी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जौनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

जिले की राजनीति में लम्बे दिनों से सक्रिय रहे रेयाज़ अहमद राज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के जनसंपर्क कार्यालय पर युवा कांग्रेस नेता सद्दाम शमसाद, कार्यालय प्रभारी फहीम अहमद खान, क़लन्दर बिंद प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग ने उन्हें प्रशासित पत्र सौंपा। इस मौके पर सलमान जौनपुरी, शादाब अख्तर मुन्नू, सुफियान अंसारी, रईस अहमद, महमूद खान, ज़ाहिद, मंसूरी, सद्दू सलमान, मो० सैफ, अमन ज़ैदी, मो० सलाह, शिवम, रहमान, मो० कैफ, शहंशाह खान, मो० आरिफ़, साजिद, मुलेदर बिंद (एडवोकेट), गोलू मौर्य, रोहित शर्मा, राज यादव, सागर मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534