Jaunpur Live : मां शीतला चौकियां धाम पोखरा, स्थल सुंदरीकरण के लिए खर्च होंगे 3.44 करोड़



  • राज्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष के साथ किया शिलान्यास

टीम जौनपुर लाइव

जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासन से उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 344.29 लाख लागत से शीतला चौकियां धाम पोखरा एवं स्थल सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास, 14वां वित्त आयोग निधि अंतर्गत 19.38 लाख की लागत से 115 मीटर उमरपुर वार्ड कृषि पार्क के सामने इंटरलॉकिंग निर्माण तथा कोतवाली चौराहा पर 15.80 लाख से निर्मित आठ सीटेड पुरुष, महिला सामुदायिक शौचालय का लोर्कापण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टण्डन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, सभासद श्रीमती सविता मौर्या, नगर पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के संभ्रान्त व्यक्ति, बुद्विजीवी व्यक्ति ने मंत्री एवं पालिका अध्यक्ष का पुष्पों से स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। उपस्थित बुद्विजीवी व्यक्तियों ने उपरोक्त कार्यों के लिए जनता के लिए अतिमहत्वपूर्ण, आवश्यक उपलब्धि होना कहा गया और यह भी प्रशंसा की गयी कि उपरोक्त कार्य जनहित में दैनिक उपयोगी कार्य हैं। इससे जौनपुर नगर का सौन्दर्यीकरण एवं समुचित विकास हुआ हैं। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, ठीकेदार, संभ्रान्त व्यक्ति राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान पचहटिया, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य तथा शीतला चौकिया के स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534