जौनपुर। पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को जमकर होली खेली गई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, पुलिस कप्तान आशीष तिवारी को अधिकारियों, कर्मचारियों ने रंगों से सराबोर कर दिया। आप फ़ोटो में उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। बहरहाल खुशियां और रंग बांटने से बढ़ते हैं।
जनपद में होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त डीएम, एसपी द्वारा समस्त पुलिस बल को होली की बधाई दी गई। पुलिस लाइन में अधि0/कर्मचारी गण के साथ होली मिलन समारोह आयोजित कर शुभकामनायें दी गई।


