टीम जौनपुर लाइव
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हितो को सर्वोपरि रखते हुए जनता को वोट देने की जरुरत है। देश की सुरक्षा अगर मजबूत होगी तभी देश का विकास होगा। विपक्षी विकास के मुद्दें पर बात ही नहीं करते। कांग्रेस मैच बिना खेले ही मैदान से बाहर हो चुकी है। देश जब असुरक्षित रहेगा तो आतंकवाद पनपेगा और विकास नहीं हो पाएगा। 2014 से पहले आए दिन बम विस्फोट होता था और पाकिस्तानी देश की सीमा में घुस कर आतंकवाद को बढ़ावा देते थे लेकिन अब नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि देश में मजबूत सरकार बनी तो आंतकवाद बंद हुआ। देश के अंदर जो गद्दार हैं उसे बाहर करना है। कमल पर जो भी बटन दबेगी वह सीधे मोदी के खाते में जाएगी। कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद को देश से समाप्त करने का संकल्प लिया हूं। वह गुरुवार को कुद्दुपुर में सदर लोक सभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण प्रताप सिंह एवं मछलीशहर लोक सभा सीट (सुरक्षित) बीपी सरोज के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता के वोट में बहुत ताकत है। अब जनता को फैसला करना है वह देश में मजबूत सरकार चाहती है कि मजबूर सरकार।
Tags
Jaunpur