#TeamJaunpurLive
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर नगर में घूम रही 20 गायों को पकडकर गौशाला में भेज दिया। नगर पंचायत द्वारा आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई करते देख पशुपालकों में हड़कम्प मच गया।
बताते हैं कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बुधवार को एक अभियान चलाकर नगर में घूम रही 20 गायों को पकड़कर नगर पंचायत कार्यालय पर ले आये। जहां से कर्मचारियों ने पकड़ी गई गायों को अस्थाई गोशाला में भेज दिया। नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा चलाये गए अभियान की जानकारी होते ही सभी पशुपालको में हड़कम्प मच गया और लोग अपने—अपने गायों को खोजने लगे। इस बाबत पूछे जाने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप काम किया जा रहा है।नगर में जो भी पशुपालक अपनी गायों एवं अन्य जानवरों को खुला छोड़ देते है उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी के अलावा नगर पंचायत के मनोज चौरसिया, रामप्रवेश एवं पप्पू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur