- प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कई लोगों को भाजपा से जोड़ा
#TeamJaunpurLive
जौनपुर। 39 वर्ष पहले 11 लोगों के द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ से ज्यादा सदस्यों वाली वि·ा की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। केन्द्र सरकार सहित अधिसंख्य राज्यों में सरकारें है साथ-साथ अधिकतर राज्यों के स्थानीय निकायों एवं पंचायतों पर भाजपा का झंडा फहरा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप पार्टी का विस्तार समाज के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बदलापुर विधानसभा के भलुवाही ग्रामसभा के बूथ संख्या 114 एवं सदर विधानसभा के बलुआ घाट वार्ड के बूथ संख्या 346 पर आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पार्टी द्वारा सदस्यता के लिए 30 हजार विस्तारक बनायें गए हैं। इन विस्तारकों की कार्यशाला 25 जुलाई से प्रारम्भ हो गई है, जो 30 जुलाई तक चलेगी। सदस्यता अभियान के पूर्व भलुवाही ग्राम सभा में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम हुआ। श्री शुक्ल ने कहा कि भलुवाही (बूथ संख्या - 114) और बलुवाघाट (बूथ संख्या - 346) के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पूर्ण वि·ाास है कि जिले में अपनी श्रेणी के बूथों में सबसे ज्यादा सदस्यता होगी। इस मौके पर सुनील सेठ, अभय राय, सुरेंद्र सिंघानिया, आशीष गुप्ता, संजीव शर्मा, गंगा प्रसाद सिंह, ब्राह्मेश शुक्ला, रागिनी सिंह, किरन मिश्रा, आमोद सिंह, आनंद निषाद, अमित श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, योगेश पाण्डेय, सतेंद्र शुक्ला, प्रशांतमणि त्रिपाठी रहे।
Tags
Jaunpur
