#JaunpurLive : 'पिता ने अपने ही लड़की व नाती को बेचा'


#TeamJaunpurLive
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़नपुर ग्राम में मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया है।
बताते हैं कि महेंद्र हरिजन पर उसके ही दामाद कलकत्ता निवासी चंचल कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका व बच्चे छोटू को बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दरअसल चंचल की मौसी का घर महेंद्र राम के बगल में था। अपने मौसी के घर चंचल हमेशा कोलकाता से आया जाया करता था। इसी दरमियान महेंद्र की पुत्री प्रियंका से उसका प्रेम संबंध जुड़ गया प्रेम परवान चढ़ा। दोनों ने भाग कर शादी कर ली और कोलकाता रहने लगे। शादी के 1 साल बाद उसे एक लड़का भी हुआ 2 साल बीत जाने के बाद महेंद्र के मन में अपने अपमान का सबक सिखाने का मन में आया तो चंचल व प्रियंका को दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर केराकत बुलाया और 2 दिन बाद चंचल को मारपीट का घर से भगा दिया। मुंबई में डेढ़ लाख रुपए लेकर किसी और से अपनी बेटी की शादी करा दी। चंचल ने इसकी सूचना पाते ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534