#JaunpurLive : बोले विद्यासागर, फिर बनेगी भाजपा सरकार


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। एमएलसी विद्या सागर सोनकर ने कहा कि बीते छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है जो 11 अगस्त तक चलेगा। देश के इतिहास में पहली बार भारी बहुमत से भाजपा को जीत मिली और पीएम मोदी पुन: प्रधानमंत्री चुने गये। भाजपा सबसे अधिक सदस्यों वाली देश की पार्टी है। वह नगर के एक होटल में रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने सोनभद्र की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण रही लेकिन हमारी सरकार ने उस मामले में जो भी संदिग्ध प्रशासनिक अधिकारी थे उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। योगी सरकार का यह मुख्य लक्ष्य है कि अपराधियों का स्थान जेल में है या तो वह जेल छोड़कर चले जाय उनका ऊपर जाना तय है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा की लोकप्रियता से घबरा गये है और अनाप—शनाप आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि नवम्बर तक सारे चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में तेज गति से कार्य होगा। इस बार भी हम लोग 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं कई भाजपा नेताओं ने पौधा भेंट किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ईश्वरदेव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, राकेश सिंह, जलालपुर के ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन डा. अजय सिंह ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534