जौनपुर एक नगर हैं, बसा गोमती तीर। आप जौनपुर के हैं तो पूरा पढ़ें और आगे बढ़ाएं


जौनपुर एक नगर हैं,
बसा गोमती तीर।
    सीधे साधे नागरिक,
    देश भक्त और बीर।
सदर, केराकत, मड़ियाहूं,
बसे नगर के तीर।
    शाहगंज, मछलीशहर,
    बदलापुर तहसील।
वरुणा, बसुई, पिली,
और सई, गोमती तीर।
    राम लखन सीता सहित,
    ग्रहण किये यहाँ नीर।।
त्रिमुहानी, शाही किला,
अटाला और नूर।
    शाहीपुल, भूलभुलैया,
    टूर करो भरपूर।
चौकिया माँ का धाम है,
त्रिलोचन शिव धाम।
    मुरई, मिर्चा, इमरती,
    खरबूजा है सरनाम।।
काशी का एक भाग यह,
प्रयागराज नजदीक।
    सड़क, एअरपोर्ट, रेलमार्ग,
    महामार्ग नजदीक।।
लोग यहाँ के मेहनती,
साहस से भरपूर।
    हाबड़ा, दिल्ली, मुम्बई,
    बसे हुए बंगलूर।।
जनगण मन जै जौनपुर
करते हम जयगान।
    स्वर्ग से सुन्दर मातृभूमि
    तुझे साष्टांग प्रणाम।।
सभी जौनपुरभाइयों को समर्पित।

स्रोत : सोशल मीडिया, लेखक — अज्ञात



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534