#JaunpurLive : पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 20 से


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक जिलाध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त से संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन होगा। पत्रकार भवन को सुसज्जित किया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 5 अक्टूबर को नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से संघ के सदस्य कपिल देव मौर्य को संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त होने के कारण संघ से निष्कासित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करते हुए संघ के क्रियाकलाप गौरवमयी तरीके से संपादित किया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा उन्होंने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ को मजबूत बनाने के लिए जनपद के सभी पत्रकार बन्धुओं को जोड़ा जाएगा। संघ का सदस्यता अभियान 20 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ का पत्रकार भवन को सुसज्जित किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को संघ की तरफ से परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा।
आगामी 5 अक्टूबर स्थापना दिवस की रूपरेखा रखते हुए संघ के महामंत्री डॉ. मधुकर तिवारी ने बताया कि संघ का पूर्व में स्थापना दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता रहा है। इस बार स्थापना दिवस के समारोह के साथ जौनपुर पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी किया जाएगा। शपथ ग्रहण में जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तरीय कार्यकारिणी को भी शपथ ग्रहण में शामिल किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह, विनोद तिवारी एवं सतीश सिंह मौजूद रहे। बैठक में उपाध्यक्ष लोलारक नाथ दुबे, रामदयाल द्विवेदी, डॉ. मनोज वत्स, अखिलेश तिवारी अकेला, मनोज उपाध्याय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष पाण्डेय, मोहम्मद जावेद, ऋषि प्रकाश सिंह, कुशल सिंह, अभिनव सिंह, रमाशंकर यादव गुड्डू, कृपा शंकर यादव, राजेश कुमार मिश्रा, रंजन सिंह, शशिराज सिन्हा, अंशुमान सिंह, सौरभ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534