#JaunpurLive : Husband-wife में चला Knife, दोनों की हालत गंभीर


#TeamJaunpurLive
अजय सिंह
शाहगंज, जौनपुर। सरपतहां थाने के बूढूपुर गांव निवासी एक दंपति ने गुरुवार की देर रात आपस मे दोनों का विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ एक दूसरे के गले पर चाकू से हमला हमला कर दिया। दोनों गंभीर होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के बूढूपुर गांव निवासी मुबारक (25) पुत्र शाहिद का उसकी पत्नी सोनी (22) से अक्सर विवाद होता रहा है। गुरु वार की देर रात दोनों मे एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों मे मारपीट होने लगी मामला बढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534