#JaunpurLive : जायसवाल समाज सेवा समिति के नगर अध्यक्ष ने घोषित की अपनी कार्यकारिणी


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति के नगर इकाई की बैठक नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में हुई जहां जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल की अध्यक्षता में नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।


नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहारा, उपाध्यक्ष निलेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अनूप जायसवाल, रूद्रेश जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, उप मंत्री नितिश जायसवाल, संगठन मंत्री रोहन जायसवाल चुने गये। इस दौरान नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि अभी कुछ पदों की घोषणा शेष है जो बाद में की जायेगी। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सन्नी जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, दिलीप जायसवाल, रोहित जायसवाल, सर्वज्ञ जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, सूर्या जायसवाल, दरोगा जायसवाल, बंटी जायसवाल हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, अशर्फी लाल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संजीव जायसवाल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल जायसवाल ने किया। अन्त में सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534