#TeamJaunpurLive
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर बाइक सवार कांवरिया के चार पहिया वाहन मैजिक की चपेट में आने से सपरिवार जा रहा कांवरिया गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित कांवरियों को सीओ शाहगंज ने समझा बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर एक कांवरिया सोनू कुमार 35 वर्ष निवासी जफराबाद कोतवाली जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर अपने पुत्र आयुष 4 वर्ष, सिद्धार्थ 3 व पत्नी को बाइक पर बैठाल के ग्रूप में बनारस जा रहे थे। तभी बादशाही बाजार में रामजानकी मंदिर पर परिवार को उतारकर अपनी बाइक मोड़ने लगे तो जौनपुर की तरफ जा रही मैजिक वाहन ने तेज रफ्तार से कांवरियां सोनू कुमार को टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से सोनू कुमार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी वह भी घायल हो गया। सूचना पाकर बाजार में दर्शन के लिए जा रहे अन्य कांवरिये आक्रोशित हो गए। भाग रहे वाहन को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ शाहगंज एके श्रीवास्तव थानाध्यक्ष खेतासराय वीके सिंह व सरायख्वाजा शाहगंज व खुटहन की फ़ोर्से भी मौके पर पहुँच गई। घायल कांवरिया सोनू कुमार का निजी चिकित्सालय में उपचार और बाइक की मरम्मत करवाने पर आक्रोशित कांवरिये शांत हुए।
Tags
Jaunpur