#TeamJaunpurLive
बेटे ने भागकर बचाई जान, पति—पत्नी झुलसे
अच्छे लाल यादव
थानागद्दी, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में एक दंपति ने बेटे सहित एक दूसरे से क्षुब्ध होकर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार के दोपहर में खर्गसेनपुर निवासी राजू बिंद 27 वर्ष और उसकी पत्नी सरोजा बिंद 24 वर्ष दोनों ने आपस में विवाद कर लिया। विवाद के दौरान ही दंपति ने अपने पांच साल के बेटे आयुष के ऊपर भी मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया। बेटा तो चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग गया। दोनों की चीखपुकार सुनकर घर के अन्य परिजन किसी तरह आग बुझाकर बचाते तब तक दोनों गंभीर रूप से जल चुके थे। आयुष का भी हाथ झुलस गया था। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे सिपाही ने घायल अवस्था में प्राइवेट वाहन से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति राजू बिंद के परिवार में सिर्फ उसकी माता है वो भी घटना के दौरान खेत में गयी हुई थी। पिता का देहांत हो चुका है।
Tags
Jaunpur