#JaunpurLive : सुषमा स्वराज के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि स्वराज जी के निधन से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है। स्वराज जी का पूरा राजनैतिक जीवन प्रेरणाओं से भरा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय राजनीति का एक महान अध्याय खत्म हो गया है। भारत अपने एक असाधारण नेता के निधन का शोक मना रहा है। जिन्होंने लोगों की सेवा एवं गरीबों की जिंदगी बेहतर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर ने कहा कि स्वराज जी अद्भुद वक्ता एवं बेहतरीन सांसद थी और उन्हें देश के सभी दलों से सम्मान मिला करता था। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज जी एक कुशल प्रशासक और नेता थी और भारतीय राजनीति में उन्होंने प्रखर और ओजस्वी वक्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई। इसके उपरान्त सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया। संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रामसिंह मौर्य, संदीप तिवारी, रामबिलास पाल, मनोज दुबे, सुशील मिश्र, भूपेंद्र सिंह, दिव्यांशु सिंह, प्रमोद यादव, मेनका सिंह, अतुल कुमार पाण्डेय, अभय राय, अमित श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, धर्मपाल चौधरी, अशोक मौर्य, रागिनी सिंह, विनय सिंह, सत्यम सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजवीर दुर्गवंशी, राजू दादा, विकास ओझा, आशीष जायसवाल, अजय यादव, सुशांत चौबे, राज केशर पाल, ब्रह्मेश शुक्ला, राजवीर सिंह, विकास शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534