#TeamJaunpurLive
- विहिप, बजरंग दल के तत्वाधान में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
- दीपक शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पुरउपुर में स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वाधान में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि दुर्भाग्य से तुष्टिकरण की नीति व प्रधानमंत्री बनने की लालसा के कारण हमारे देश के तत्कालीन नेतृत्व द्वारा देश का विभाजन स्वीकार किया गया। स्वतंत्रता प्राप्त करने की जल्दबाजी के कारण नेहरू व गाँधी ने देशवासियों की भावनाओ को दरकिनार करते हुए विभाजन को स्वीकार किया, जो राष्ट्रहित के प्रतिकूल था, हमारे देश के 62 जिले व 218 तीर्थ स्थल विधर्मियों के हाथों चले गए। हिंगलाज का शक्तिपीठ, प्रहलाद का जन्म स्थल, गुरु नानक, स्वामी रामतीर्थ का जन्मस्थान, झूलेलाल का जन्मस्थान, चाणक्य के शिक्षा ग्रहण करने का स्थान तक्षशिला विश्वविद्यालय जहां वेदों का गुणगान हुआ करता था वह स्थान इस बंटवारे के बाद हमारे साथ नहीं है। इन स्थानों से हमारा इतना लगाव है कि हम इतने वर्षों बाद भी उसे भूल नहीं पा रहे है। हमारा उद्देश्य उन सभी स्थानों को पुन: वापस प्राप्त करना है। यह प्रक्रिया वर्तमान सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर शुरू कर दी गयी है। अब हमें पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगीत, बलूचिस्तान को लेकर संपूर्ण जम्मू कश्मीर को आतातायियो के कब्जे से मुक्त कराते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी मिटाकर अखण्ड भारत के स्वरूप को पूर्ण पुनर्स्थापित करना है।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ला, जिलामंत्री बिशंबर दुबे, बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार व प्रखण्ड अध्यक्ष अमित दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अमित दुबे एवं संचालन जिलामंत्री बिशंबर दुबे ने किया, कार्यक्रम के पश्चात प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक भगवा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकाली गयी जो लगभग 5 किलोमीटर चलकर मुख्य तिराहे से होते हुए जंघई रोड के गुरु कुल विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में सुरेंद्र बहादुर सिंह व सुरेश सिंह पूर्व प्रधान गण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एवं तिरंगा यात्रा में कमलेश मिश्र, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, रोहित सिंह, राजेश पाण्डेय, बालकृष्ण मिश्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहै।
Tags
Jaunpur