#JaunpurLive : दोस्ती के रिश्ते को किया कलंकित, उसकी बहन के साथ चार साथियों के साथ मिलकर की जबर्दस्ती


#TeamJaunpurLive
सुरेरी, जौनपुर। कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें सुनने के बाद रिश्तो पर से लोगों का भरोसा ही उठ जाता है ऐसी ही एक घटना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी जिसे सुनने के बाद लोगों का दोस्तों पर से भरोसा ही उठ गया।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक माँ ने शुक्रवार की सुबह नेवढ़िया थाने पर प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया हैं कि पड़ोस के ही गांव निवासी एक युवक उसके पुत्र का दोस्त है जो दोस्ती के आड़ में उसके घर पर अक्सर आया जाया करता था। इसी बीच उसकी एक नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। नाबालिक पुत्री ने जब यह बात अपने परिजनों को बतायी तो परिजनों ने उक्त आरोपित युवक को घर पर आने जाने के लिए मना कर दिया जो बात आरोपित युवक को नागवार लगी। वहीं शुक्रवार की सुबह आरोपित युवक अपने चार साथियों के साथ दोस्त के घर पहुंचकर जबरन घर में घुसकर नाबालिक किशोरी के साथ दुराचार का असफल प्रयास करने लगा शोर-शराबा सुन जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपित युवक अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। वहीं पीड़ित नाबालिक किशोरी की मां ने घटना की सूचना 100 नंबर सहित पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच में जुट गई। वहीं नाबालिक किशोरी की मां ने नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विकास गौतम सहित चार अज्ञात साथियों के खिलाफ घर में जबरन घुसकर दुराचार करने का असफल प्रयास व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534