#JaunpurLive : बकरीद पर केराकत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश


#TeamJaunpurLive

  • सपा सभासद व भाजपा के पूर्व सभासद हुए आमने—सामने
  • आरोप : सपा सभासद प्रतिबंधित पशुओं को काटने पर तुले

केके वर्मा
केराकत, जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह कसाई टोला में प्रतिबंधित जानवरों के काटने को लेकर सपा सभासद व भाजपा के पूर्व सभासद आमने सामने हो गये हैं। 

समाजवादी पार्टी के मोहल्ला सिपाह कसाई टोला के समाजवादी पार्टी के वर्तमान सभासद कयाम खाँ उर्फ अब्दुल्ला और उसी मोहल्ला के निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सभासद और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी मोहम्मद असलम खान के बीच इन दिनों बिना लाइसेंस के अवैध प्रतिबंधित जानवरों के काटने को लेकर विवाद बढ़ गया है और दोनों आमने—सामने हो गये हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो माहौल को खराब किया जा सकता है।

आरोप हैं कि वर्तमान सपा सभासद कयाम खाँ द्वारा यह चुनौती दी जा रही हैं कि पिछले वर्ष भी बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित जानवरों को खुलेआम कटवाया था भाजपा के पूर्व सभासद एवं प्रशासन ने मेरा क्या कर लिया? इस बार भी खुलेआम प्रतिबंधित जानवरों को कटवाउंगा। देखता हूं शासन और प्रशासन व भाजपा सरकार मेरा क्या कर लेती है।

यह भी आरोप हैं कि सभासद द्वारा पूर्व सभासद मोहम्मद असलम खान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जनचर्चाओं के अनुसार इस समय मौके पर काफी संख्या में प्रतिबंधित जानवरों को अपने अपने घर के अंदर एवं बाहर छिपाकर रखा गया है। 

सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित जानवरों की कटाई करके उनकी मांसों को चार पहिया वाहन से जौनपुर एवं अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। यह मुद्दा केराकत नगर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। समय रहते प्रशासन न चेता तो गम्भीर परिणाम भुगतने को मिल सकता है।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534