#JaunpurLive : महिला प्रधान ने गांव के चारों तरफ लगायी सैकड़ों पौधे


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के मोकलपुर गांव में रविवार को महिला प्रधान ने मिसाल पेश किया। वह गांव में अपने सहयोगियों के साथ अकेले 4 सौ पौधे लगाकर चर्चा के खास बन गयी। बताया गया कि ग्राम पंचायत मोकलपुर की प्रधान कलावती यादव बेहद संघर्षशील व सामाजिक महिला मानी जाती हैं।

उन्होंने अपने ग्राम पंचायत के 3 सहयोगियों के जरिये एक सप्ताह के भीतर कुल चार सौ पौधे गांव की सड़कों, पगडण्डियों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर लगाया। साथ ही लोगों को पेड़ के प्रति जागरूक करते हुये अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र यादव, विनोद कुमार, अभिमन्यु, अशोक यादव, संजय मौर्या, दिलीप प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534