Article : काश! नया साल बन जाए बेमिसाल...

प्रमोद जायसवाल
नया वर्ष जिन्दगी की चौखट पर दस्तक दे रहा है। इसी के साथ लोगों की उम्मीदें इससे जुडऩे लगी है। वर्षों से चली आ रही समस्याओं के निराकरण की आशाएं भी परवान चढऩे लगी है।
शहर में रोजाना लगने वाले जाम से निजात के लिए वैसे तो हर मार्ग पर ओवरब्रिज की जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है। इसमें से मडिय़ाहूं मार्ग पर ओवरब्रिज की संस्तुति के बाद करीब पांच वर्ष पूर्व काम शुरू तो हुआ परन्तु चाल इतनी धीमी है कि अभी तक महज दो तिहाई ही निर्माण हो पाया है। इसके कारण उक्त मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों को जिले में ही उत्कृष्टï स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सपा शासन में सिद्दीकपुर में मेडिकल कालेज की नींव पड़ी। जिसे वर्ष 2017 में ही शुरू हो जाना था परन्तु निजाम बदलने के बाद निर्माण कार्य को बे्रक लग गया। इधर, पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र चौकिया धाम का सौन्दर्यीकरण का कार्य भी बजट के अभाव में लटक गया है।
सपा शासन में तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एलवाई व भानुचन्द्र गोस्वामी ने जाम की समस्या से निबटने के लिए शहर की सड़कों को चौड़ा कराकर चौराहों का सुन्दरीकरण कराया। दोनों अधिकारियों ने अपने प्रयास से शासन से विकास व सौन्दर्यीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित कराया। प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों के अलावा सुबह-शाम विकास कार्यों की सतत निगरानी भी करते रहे। शहर की चौड़ी सड़कें, खूबसूरत चौराहें उक्त दोनों अधिकारियों की देन है। जिसके कारण आज शहर के अंदर लगने वाले जाम से काफी राहत मिली है।
जब से दिनेश कुमार सिंह ने नए डीएम के रूप में जिले की कमान संभाली है, उनके काम-काज को देखकर तमाम समस्याओं से निजात की उम्मीद फिर लोगों में जुडऩे लगी है। श्री सिंह के कड़े तेवर के चलते अब सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलने लगा है। गरीबों व असहायों के प्रति उनके मन में संवेदना है। पिछले दिनों उन्होंने अपने आवास पर 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह बेहद अच्छे ढंग से सम्पन्न कराकर अधिकारियों के बीच जो नजीर पेश की, वह अनुकरणीय है। सुहास एलवाई, भानुचन्द्र गोस्वामी के बाद नए डीएम से भी लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं। अगर उनकी नजर-ए-इनायत हुई तो नया साल जनपदवासियों के लिए बेमिसाल साबित होगा।



--

Pramod Jaiswal, Jaunpur

Mob : 9415207245
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534