Badlapur : में फायर सर्विस चौकी का MLA Ramesh Mishra ने किया शिलान्यास


केएन सिंह
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित सरोखनपुर गांव में शनिवार को फायर स्टेशन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम अधिवक्ता/ पं. शिव प्रसाद मणि त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। तत्पश्चात विधायक रमेश चंद्र मिश्र (MLA Ramesh Mishra) ने फायर स्टेशन के निर्माण के भूमि का शिलान्यास करते हुए कहा कि फायर स्टेशन का निर्माण हो जाने से विधानसभा बदलापुरवासियों के लिए सुगमता रहेगी। अब किसी किसान, व्यापारी व आम जनता के घर अग्निकांड की घटना हो जाय तो तुरंत फोन करते ही कुछ ही देर में फायर बिग्रेड पहुंचकर अग्नि बुझायेगा जिन लोगों ने जो स्वप्न में नहीं सोचा था, वह भी विधायक रमेश चन्द्र जी अनवरत करने में दिन रात्रि एक कर दिए है। क्षेत्र के विकास की कड़ी में विधायक द्वारा की गई अनूठी पहल है। जिसे आम जनता सदैव याद करेगी।





उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ के सानिध्य में विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए केवल क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलता रहे तो ऐसे ही एक से बढ़कर एक कार्य होते रहेंगे। उन्होंने अपने ढाई साल के कराये गये विभिन्न कार्यों की गिनती कराई और दोहराया कि जिले में हमने अथक प्रयास से शासन मंशा मुताबिक अधिकारियों के सहयोग से आम जनता के ज्वलंत समस्याओं को अंक पटल पर रखकर हर विकास कार्यों के लिए सार्थक कदम उठाकर कार्य किया।





उन्होंने कहा कि मेरे सार्थक प्रयास से चार बड़े प्रोजेक्ट कार्यों की कड़ी में चकरिहवा घाट पुल, आईटीआई, रोडवेज, फायर स्टेशन, एक नए कार्य सोनोरो पंप कैनल के लिए 2 करोड़ रु पये स्वीकृत करा दिया है। बदलापुर पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे ही कुछ कार्य सभी लोग करिए जिससे बदलाव हो। अंत में उन्होंने कार्यदायी संस्था के लोगों से कहा कि किसी भी स्थिति में फायर स्टेशन 2 वर्ष के अंदर बढ़िया से बन जाना चाहिए, उदघाटन करने आऊँगा। कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में हुए पिछले 15 वर्षों के कार्य से दुगुना कार्य मैं अपने 5 वर्ष के कार्यकाल करके ही दुबारा चुनाव लडूंगा।





डीएम दिनेश सिंह ने विधायक के कार्य शैली, कर्मठता की भूरि भूरि सराहना किया। कहा कि विधायक जी अपने हर कार्यों के पीछे लगकर ही कार्य करवाने में जुट जाते है, दायित्वों का निर्वाहन के बल पर उसी का परिणाम है कि वे सारे कार्य करवाने में सफल रहते है। पूरी जनता को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि आप को ऐसा विधायक मिला है।





वक्ताओं में प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, अनिल सिंह शक्ति, अनिल कुमार दुबे, सजल सिंह, विनय सिंह, वीके, ओंकार नाथ मिश्र, एसपी अशोक कुमार शामिल रहे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, गंगा प्रसाद सिंह, अमित मिश्रा, राम सहाय पांडेय, अनिल सिंह शक्ति, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, केशव सिंह, सुरेश चौहान, पवन पांडेय, सुनील तिवारी, राजेश दुबे, विनय सिंह वीके, अनिल कुमार दुबे, सुनील सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अभय सिंह, तेज प्रताप सिंह सहित ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व आम जनमानस मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534