आजमी मेमोरिएल ट्रस्ट ने डीएम-एसपी से सैकड़ों गरीबों को दिलवायी रजाई


जौनपुर। डा. ए.यू. आजमी मेमोरिएल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिनेश सिंह, आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार एवं विधायक शैलेन्द्र यादव ने सैकड़ों गरीबों एवं मजलूमों को रजाई वितरित किया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने कहा कि रजाई मिलने से लोगों को ठण्ड से निजात मिल सकेगी।





उन्होंने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रशासन की तरफ से ठण्ड से निजात के लिये व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अलाव जलाये जा रहे हैं तथा लगभग 8 हजार कम्बलों का वितरण भी प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक शाहगंज शैलेन्द्र यादव ने कहा कि जो आत्म सन्तुष्टि गरीबों की सेवा करने में मिलती है, वह किसी अन्य कार्य करने में नहीं मिलती। इसके अलावा आरक्षी अधीक्षक श्री कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।





ट्रस्ट के अध्यक्ष कमाल आजमी ने बताया कि रजाई वितरण कार्यक्रम पिछले 10 सालों से किया जा रहा है जिसके तहत 1000 रजाइयों का वितरण किया जाता है। हालांकि इस बार 6 सौ लोगांे को रजाई दिया गया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत महासचिव सरदार हुसैन ने किया।





इस अवसर पर रामजानकी मन्दिर गूलर घाट के महंथ रामप्रीत मिश्रा, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, हिसामुद्दीन शाह, अनिल पाण्डेय, सत्येद्र बहादुर सिंह, अनीस अहमद, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय, होजैफा आजमी, उबैद आलम, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, अलताफ नोमानी, अब्बास हुसैन, तारैब हुसैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाह मोहम्मद तारिक एडवोकेट ने किया। अन्त में अध्यक्ष कमाल आजमी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534