सीएए को लेकर लगातार झूठ फैला रही विपक्ष : महेश चंद


जौनपुर। भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जिले भर में 25 जनवरी 2020 तक जन-जागरण अभियान चलायेंगी। अभियान की योजना, रचना और रूपरेखा तैयार करने के लिए नगर के एक होटल में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की मौजूदगी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।





कार्यशाला में आये हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार झूठ बोलकर आमलोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनाता है कि राष्ट्रहित में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सच को बताने के लिए जनता के बीच जाये।





उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी की योजना के अनुसार मिली जिम्मेदारियों के अनुरुप कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निर्वाहन करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर शुरु किये जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान, संवाद, रैलियां, सभाएं, प्रेस-क्रांफ्रेस व सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुचनें का निर्णय लिया है। मंडल स्तर पर कार्यशाला 30 व 31 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी।





जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ वोट बैंक की लालच में अधिनियम का विरोध करके जनता को गुमराह कर रहे है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि जन-जागरण अभियान के माध्यम से विपक्षियों के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश करें। संचालन जिला महामंत्री श्री संदीप तिवारी ने किया व वृत्त निवेदन जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने लिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से पार्टी के विधायक दिनेश चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद, जिला मंत्री सुशील मिश्र, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, दिव्यांशु सिंह, राजवीर दुर्गवंशी समेत सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534