जिलाधिकारी ने सभी को ज्ञापित किया धन्यवाद


जौनपुर। जनपद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अटाला मस्जिद व बड़ी मस्जिद में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में सकुशल संपन्न कराई गई।





कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सकुशल जुम्मे की नमाज अदा किया और जनपद जौनपुर जो कि शिराज्-ए-हिंद के नाम से जाना जाता है यहा की गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारा एकता मसहूर है आज इसकी मिशाल देखने को मिली। सभी लोगों ने जुम्मे की नमाज पढ़कर आपस में भाईचारा और प्रेम के साथ गले मिले और अपने घर को वापस हुए।





सम्पूर्ण जनपद में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। वही जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सभी लोगों को इस अमन और चैन बनाये रखने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534