देश को बांटने की साजिश कर रही भाजपा सरकार : Lal Bahadur Yadav


सपा ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए की बैठक





जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव (Lal Bahadur Yadav) के अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया गया हैं।





उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो गई है। किसानों की समस्या के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई एवं बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या, व्यापारियों, मजदूरों, छात्र के साथ हो रहे उत्पीड़न से सभी लोग पीड़ित है। करोड़ों शिक्षित नौजवान रोजी रोटी के अभाव में मारे-मारे घूम रहे है। वहीं भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल लाकर देश और समाज को बांटने की साजिश की है। इस बिल से समाज में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह भाजपा सरकार के आम जनता को भ्रमित करने की राजनीति का हिस्सा है ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दों और मंदी से भटकाया जा सके लेकिन सपा इनके इस अत्याचार के खिलाफ हमेशा संघर्ष करती थी और आगे भी करती रहेंगी इसलिए समाजवादी के नेतृत्व ने मंशा जताया कि 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा यह लड़ाई आम जनमानस की है ऐसी स्थिति में समाजवादी साथियों से उम्मीद हैं कि इस होने वाले धरना को शहर से लेकर गांव तक लोगों बताये और धरना अधिक समय अधिक सख्या में आकर धरना को सफल बनायें जिससे सरकार चेत जाय।





इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डा. अवधनाथ पाल, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, अनवारुल हक, रुखसार अहमद, डा. लक्ष्मीकांत यादव, अमित यादव, सै. आरिफ, केशजीत यादव, रमापति यादव, नंदलाल यादव, पूनम मौर्या, रामजतन यादव, सुरेश यादव, कमला यादव, डा. सरफराज, राकेश पटेल, संघर्ष यादव, कमला यादव, साहनी, रिजवान हैदर, डा. शमीम, रामजश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534