पूर्व सांसद Umakant Yadav ने जरूरतमंदों को दिए कंबल


शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में शनिवार को पूर्व सांसद उमाकांत यादव (Umakant Yadav) ने साढ़े चार सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरे खिल गये। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। इनके अंत:करण से उठने वाली दुआ आपकी सफलता का मार्ग सदैव प्रशस्त करती रहेगी।





श्री यादव ने कहा कि दान करना यह महान धार्मिक कृत्य है लेकिन मौसम और परिस्थिति के अनुरुप दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सर्द हवाओं के साथ ठंड का आगाज हो चुका है। अब हाड़ कपाने वाली ठंड शुरु है। ऐसे हालात में इन जरुरतमंदों के लिए कंबल की उपयोगिता और कई गुना बढ़ गयी है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी गर्म कपड़ों को दान करने का आह्वान किया है। इस मौके पर मेवालाल यादव, जयप्रकाश यादव, धर्मदेव यादव, प्रदीप यादव, राजन, धीरज, नंदलाल, दिनेश यादव, अशोक, अजीत, सुभाष, हेमराज गौतम, चंद्रबली, संदीप शर्मा, रामख्याल प्रजापति, विवेक, रीता देवी आदि मौजूद रही। आयोजक रंजीत यादव राना ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534