अपने समाज के उत्थान के लिये हमेशा अग्रसर रहना चाहिये : राज्यमंत्री


जौनपुर जायसवाल समाज ने मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव





जौनपुर। किसी भी व्यक्ति को अपने समाज के उत्थान के लिये हमेशा अग्रसर रहना चाहिये, क्योंकि समाज अपना परिवार होता है और परिवार के विकास में ही हम सबका विकास है। जायसवाल जाति के लिये मां लक्ष्मी सदैव खड़ी हैं लेकिन आज जरुरत है मां सरस्वती की। इसके लिये समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलन्द करने की आवश्यकता है। यह बातें जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कुलदेवता राज राजेश्वर भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयंती महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कही। यह आयोजन नगर के रुहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित हुआ।





अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश/महाराष्ट्र के प्रभारी अटल गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी के लिये जायसवाल समाज को एक मंच पर आना होगा। सामाजिक दिशा व दशा बदलने में जायसवाल समाज सक्षम है लेकिन एकजुटता की अति आवश्यकता है। कानपुर से आये कपिल जायसवाल, अवकाशप्राप्त डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, कर्नल राजेश जायसवाल, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष रीता जायसवाल प्रदेश शाहगंज नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।






https://www.instagram.com/p/B6yJtPZlYOQ/




इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, इं. विजय जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष केके जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, विष्णु सहाय, धु्रव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, अतुल जायसवाल, डा. राधेश्याम जायसवाल रजिस्ट्रार, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, कुम्भनाथ जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, देवी सेवक जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, विजयेन्द्र जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, अनिल हरिओम, सुग्रीव जायसवाल, राम कृपाल जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, रोहन जायसवाल, संजीव जायसवाल, रीता जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अनिल सहारा, राजकुमार जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल एवं संचालन जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल समस्त आगंतुकों के लिये प्रति आभार व्यक्त किया।






Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534