नव वर्ष पर डीएम ने दी सभी को बधाई


जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह द्वारा नव वर्ष पर एसपी अशोक कुमार एवं समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों, कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। डीएम द्वारा नजारत एवं अभिलेखागार का निरीक्षण भी किया गया।





उन्होंने कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें एवं साफ-सफाई रखे। डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट बार में बार एसोशिएसन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं से मिलकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से अनुरोध किया कि दोहरा एवं गुटखा छोड़ने के लिए संकल्प लें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अधिकारी को कलेक्ट्रेट बार के बाहर साफ-सफाई कराने तथा नगर पालिका परिषद से एक सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए निर्देशित किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534