सुइथाकलां : श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती


कमलेश त्रिपाठी
सुइथाकलां, जौनपुर। युवा दिवस के उपलक्ष्य में श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड डा. रणजीत सिंह ने कहा कि देश का युवा ही भारत का भविष्य है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराया। युवाओं को इस देश को विकसित राष्ट्र बनाना है इसलिए युवकों को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।





कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम आदित्य तिवारी, द्वितीय धर्मेंद्र यादव एवं दिनेश पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा तथा रविकांत दुबे थे। संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राम बक्श सिंह ने किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534