जौनपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्म दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर में इंदिरा चौक पर पौधरोपण करके उनके दीर्घायु होने की कामना की।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि आज हम कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से इस बात की मांग करते हैं कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे के रुप में शामिल किया जाए। उसके साथ युवा कांग्रेस संकल्प लेती है कि हर विधानसभा, हर ब्लॉक, हर बूथ पर युवक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पौधारोपण करेगा और उसकी जिम्मेदारी उसकी देख-रेख खुद करेगा।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जिस तरह से योगी और मोदी के राज में पेड़ों का कटान लगातार हो रहा है, अपराध चरम पर है, भ्रष्टाचार चरम पर है, उसको रोक लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल है। अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पर्यावरण की रक्षा करने के लिए सामने आए।
युवा नेता गौरव सिंह सनी ने यह प्रण लिया कि आज से किसी भी गरीब, असहाय को कोई भी तकलीफ होगी तो हम उस में पूरी तरह से खड़े नजर आएंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, सुरेंद्र शमा, अतुल जायसवाल, जंग बहादुर, राजेश कनौजिया, सुभान, जयसिंह, सोनू उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, शौकत अली, राजू गौतम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।