जौनपुर सिटी : कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को दिया फल


जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर द्वारा जिला महिला चिकित्सालय पर संयुक्त रूप से मरीजों में फल वितरित किया।





इस अवसर पर शहर कार्यालय पर संयुक्त सभा में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं कि कांग्रेसजनों दीन दुखियों, किसानों, बेरोजगारों के हितों में सदैव आवाज उठाते रहेंगे।





इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि संघर्ष की प्रतीक आम जनमानस के लिए संघर्ष करने वाली सत्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर से यह प्रार्थना हैं कि उनको दीर्घायु प्रदान करें।





इस अवसर पर तिलकधारी निषाद, राकेश सिंह डब्बू, आजम जैदी, मुफ्ती मेहंदी, रियाज खान, प्रधान विजय यादव, धर्मेंद्र निषाद, पंकज सोनकर, शिव मिश्रा, विवेक सिंह सप्पू, बिलाल सुरूर, नीरज राय, नायाब हसन सोनू, शैलेंद्र सिंह, बब्बी खान, अशरफ अली, पुष्पेंद्र निषाद, रत्नेश यादव, फरमान हैदर, इकबाल, निजामु, शब्बू भाई, मो. बिलाल, सैयद वफादार, सैयद अलमदार, निसार इलाही इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534