जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ ने इस युवा पत्रकार के कंधों पर दी यह जिम्मेदारी


जावेद अहमद बने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष, दीपक महामंत्री





जौनपुर। नगर के शारदा टावर पर शुक्रवार को जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के कैम्प कार्यालय पर संघ का चुनाव पर्वेक्षक राजेश श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी सै. हसनैन कमर दीपू की देख रेख में सम्पन्न हुआ।





जिसमें सर्वसम्मति से जावेद अहमद को संघ का अध्यक्ष व कुंवर दीपक सिंह रिंकू को महामंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ हुसैनी व उपाध्यक्ष विद्याधर राय विद्यार्थी बनाये गये। सचिव की जिम्मेदारी राज सैनी को सौंपी गयी है जबकि कोषाध्यक्ष सै. अरशद अब्बास ही बने रहेंगे।









इस मौके पर संघ के संरक्षक आईबी सिंह ने नवचयनित पदाधिकारियों अपनी शुभकामनाएं देते हुए संघ को और मजबूत बनाने के लिए अपना सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान महामंत्री राजन मिश्रा, मेराज अहमद मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534