Shahganj : प्रेम विवाह के बाद पति से पारिवारिक विवाद, पत्नी ने उठाया यह कदम


शाहगंज, जौनपुर। पारिवारिक विवाद से नाराज विवाहिता ने गुरुवार की देर रात हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





बताते हैं कि पक्का पोखरा निवासी सोनाली ने आठ महीने पूर्व गुप्ता गली मोहल्ला निवासी सूरज मोदनवाल के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बीतने पर परिवार में कलह शुरु हो गई। इसी बात से नाराज विवाहिता ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534